गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम पांच बजे गेम जोन में आग लगने से अब तक 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस दर्दनाक हादसे से देशभर में शोक की लहर है। घटना पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य ने भी शोक जताया है। वहीं, कांग्रेस ने गुजरात सरकार से लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
I am deeply anguished to learn of the loss of lives in a fire accident at a gaming zone in Rajkot, Gujarat. My heart goes out to the families who have lost their near and dear ones including young children. I pray to the Almighty for the speedy recovery of those being rescued.
पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया
Prime Minister Narendra Modi tweeted, "The fire tragedy in Rajkot has saddened us all. In my telephone conversation with him a short while ago, Gujarat CM Bhupendra Patel told me about the efforts underway to ensure all possible assistance is provided to those who have been… pic.twitter.com/vZcMzIScZA
उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राजकोट में दुखद आग की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
Deeply pained by the loss of lives in the tragic fire incident in Rajkot.
I express my heartfelt condolences to the bereaved families, and pray for speedy recovery of the injured.
गृह मंत्री ने हादसे पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजारत सीएम से भी बात की। शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुए हादसे से मन अत्यंत दुखी है। इस हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात कर जानकारी ली है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज प्रदान करवा रहा है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Union Home Minister Amit Shah tweeted, "I am deeply saddened by the accident that happened in the game zone of Rajkot (Gujarat). I have spoken to Chief Minister Bhupendra Patel and got information regarding this accident. The administration is making every possible effort for… pic.twitter.com/bdaIIGKvj3
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भीषण आग लगने के हादसे की खबर से व्यथित हूं। प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। फिलहाल, पंजाब में हूं लेकिन लगातार राजकोट के अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से संबल की कामना की।
वहीं, विदेश मंत्री एस जयंशकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, राजकोट में लगी भयानक आग में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
EAM Dr S Jaishankar tweeted, "Deeply grieved at the loss of lives in the terrible fire in Rajkot. Our thoughts are very much with all those impacted by this tragedy." pic.twitter.com/dZWqWerHnz
गायकवाड़ बोलीं- मुआवजे की घोषणा पर्याप्त नहीं, सरकार जीवन की सुरक्षा के लिए उठाए कदम
इसके अलावा मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने भी राजकोट के गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों सहित अन्य लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, ' केवल मुआवजे की घोषणा करना पर्याप्त नहीं होगा। गुजरात सरकार को लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूर है।
वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निगम प्रशासन को शहर और राज्य के बाकी हिस्सों में गेम जोन और मॉल का तुरंत अग्नि सुरक्षा ऑडिट करना चाहिए।
गेम जोन में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवार घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। महिलाएं अपने परिवारीजनों को खोने का शोक मना रही हैं।
#WATCH | Rajkot Fire Tragedy | Families of the deceased mourn the loss of their family members in a fire at the TRP game zone that claimed the lives of more than 25 people pic.twitter.com/zLe8Ala9Qe
आप प्रमुख की सीएम से अपील- तत्काल जांच के आदेश दें राजकोट अग्निकांड पर गुजरात आप प्रमुख इसुदान गढ़वी ने भी शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'अधिकांश इमारतों के पास एनओसी नहीं है। गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और बच्चे मनोरंजन के लिए बाहर जाते हैं। लोग डरे हुए हैं। मैं सीएम से अपील करता हूं कि वे तत्काल जांच का आदेश दें और आरोपियों को दंडित करें मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, यह भी सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।'
#WATCH | Rajkot Fire Tragedy | Gujarat AAP President Isudan Gadhvi says, "The fire incident in a game zone in Rajkot has claimed the lives of more than 24 people. The number can rise further. It is extremely unfortunate. I pray for the speedy recovery of the injured... Most of… pic.twitter.com/P7vgpQ99pw
अग्निकांड की एसआईटी करेगी जांच: सांघवी
#WATCH | Rajkot Fire Tragedy | Ahmedabad: State Home Minister Harsh Sanghvi says, "... Many families have lost their children in this incident... I am going to Rajkot right now. The SIT will start its investigation tonight. The administrator and the manager have been arrested. A… pic.twitter.com/Jal2BFmcPR