भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाला टी20 मैच कोहरे की भेंट चढ़ गया। इस घटना ने सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों को निराश नहीं किया, बल्कि देश में प्रदूषण और मैच आयोजन को लेकर नई बहस भी छेड़ दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर बीसीसीआई को सीधी सलाह देते हुए कहा कि सर्दियों के महीनों में उत्तर भारत की जगह केरल जैसे राज्यों में मैच कराए जाने चाहिए।
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण रात 9.30 बजे मैच रद्द करना पड़ा। मैदान पर गेंद दिखना मुश्किल हो गया था। इससे हजारों दर्शक निराश हुए और आयोजन पर सवाल उठने लगे।
संसद के बाहर राजीव शुक्ला और थरूर से बातचीत
संसद के बाहर बातचीत में थरूर ने कहा कि जब गेंद दिखाई ही नहीं देती, तो क्रिकेट कैसे खेला जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि दक्षिण भारत में यह समस्या नहीं है। इसी दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला वहां पहुंचे। थरूर ने उनसे कहा कि जनवरी में उत्तर भारत की जगह केरल में मैच तय किए जाएं। राजीव शुक्ला ने बताया कि मैच राज्यों को रोटेशन नीति के तहत मिलते हैं, लेकिन इस सुझाव पर दोबारा विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ जी राम जी बिल, हंगामे के बीच ध्वनि मत से हुआ पास
दरअसल, गुरुवार को थरूर मीडिया से कैंसिल हुए मैच के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी गेंद देख ही नहीं पाएंगे तो खेलेंगे कैसे? इसीलिए मैं कह रहा हूं, यह प्रदूषण की समस्या दक्षिण भारत में नहीं है। वहां गेंद दिख सकती है, हम अच्छे से खेल सकते हैं और क्रिकेट फैंस का दिल भी नहीं टूटेगा।
जब उनसे पार्टी के साथी और बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला की उस बात के बारे में पूछा गया कि कोहरे की वजह से पूरे उत्तर भारत पर असर पड़ा है, तो थरूर ने जवाब दिया कि तो इस समय उत्तर भारत में मैच क्यों रखे जा रहे हैं? उन्हें दक्षिण भारत में रखिए। मैं राजीव जी से बात करूंगा। उन्होंने बस इतना ही कहा ही था कि उसी समय राजीव शुक्ला वहां आ गए।
जब बीच में थरूर को रोककर बोलने लगे राजीव शुक्ला
इसके बाद राजीव शुक्ला थरूर के पास आए। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने अपनी सलाह दोहराई। और कहा कि जनवरी में उत्तर भारत में मैच रखने के बजाय, केरल आइए। इसके बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि ये केरल वाली शेड्यूलिंग में ध्यान देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसको आगे ध्यान में रखेंगे और इसे लेकर तो अलग पॉलिसी है। इसके बाद फिर थरूर ने कहा कि लेकिन इस पीरियड में दिसंबर 15 से जनवरी 15 तक...। थरूर इतना ही कह पाए थे कि राजीव शुक्ला ने उनकी बात बीच में ही काटते हुए कहा कि सारी जगह के मैच थोड़ी न केरल में ही शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
अन्य वीडियो-