फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा नक्सली हमले के दो दिन बाद CRPF को मिला नए डीजी

Wed, 26 Apr 2017 08:57 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
राजीव राय भटनागर, डीजी, सीआरपीएफ
विज्ञापन
सुकमा नक्सली हमले के दो दिन बाद सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। नियुक्ति संबंधि कैबिनेट कमेटी ने बुधवार शाम इस पद  के लिए यूपी कैडर व 1983 बैच केआईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


सुकमा हमले में 25 जवानों के शहीद होने के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों और जम्मू-कश्मीर में तैनात सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ के महानिदेशक पद के दो महीने से खाली रहने के  चलते खासा विवाद खड़ा हो गया था। 1984 बैच के सुदीप लखटकिया सीआरपीएफ केकार्यवाहक महानिदेशक थे।

कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल कैडर व 1983 बैच केआर को पचनंदा को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेश नियुक्त किया है। पचनंदा फिलहाल एनडीआरएफ के महानिदेशक हैं। राजीव भटनागर अबतक नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमख थे। वह 1983 बैच के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्रालय ने पहले पचनंदा का नाम सीआरपीएफ डीजी के पद केलिए भेजा था। लेकिन पीएमओ ने भटनागर को वरिष्ठता के आधार पर सीआरपीएफ का प्रमुख नियुक्त  किया है। गौरतलब है कि सुकमा हमले के बाद सख्त हो रही केंद्र सरकार के लिए नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ का रोल अहम साबित  होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें