फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी-रॉ के नए प्रमुखों का एलान, राजीव जैन और अनिल धस्माना के नाम पर मुहर

Sat, 17 Dec 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुखों का एलान हो गया है। आईबी के नए प्रमुख के तौर पर राजीव जैन की नियुक्ति हुई है और अनिल धस्माना को रॉ का चीफ नियुक्त किया जाएगा। जैन 1980 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। वह वर्तमान आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा की जगह लेंगे। शर्मा  जनवरी 2015 से इस पद पर काम कर रहे हैं। वह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। वहीं, धस्माना 1981 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह वर्तमान रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना की जगह लेंगे। खन्ना का कार्यकाल इस पद पर 31 जनवरी 2017 को पूरा होगा।
विज्ञापन


जैन आईबी में ही स्‍पेशल डायरेक्‍टर की भूमिका निभा रहे थे। वहीं, धस्‍माना को बलूचिस्‍तान मामलों का जानकार माना जाता है। 

बता दें कि आईबी देश की आंतरिक सुरक्षा पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है, वहीं रॉ दूसरे देशों से खुफिया जानकारियां जुटाती है। 

रॉ की स्थापना से पहले इसका काम आईबी के हवाले ही था। 1961 में चीन और 1965 पाकिस्तान से जंग के बाद 1968 में रॉ का गठन हुआ। रॉ प्रमुख सीधे कैबिनेट सचिव को रिपोर्ट करता है। 
विज्ञापन

  #FLASH Rajiv Jain appointed as the next IB Chief. Anil Dhasmana to be the new RAW chief. — ANI (@ANI_news) December 17, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें