फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी पुण्यतिथि: पीएम मोदी, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 May 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की आज (21 मई) पुण्यतिथि है। ऐसे में उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बेटे राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि।'
 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा, 'एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।'

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम कुमार बिड़ला ने राजीव गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।' बता दें कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें