मद्रास हाईकोर्ट में राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजा पाए अनशन पर बैठे दो दोषियों का जीवन बचाने संबंधी याचिका दायर की गई है। याचिका में इसके लिए अदालत की तरफ से राज्य सरकार को निर्देश देने की गुहार लगाई गई है। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
याचिकाकर्ता पदमा ने याचिका में हत्याकांड में दोषी नलिनी और उसके पति मुरुगन के केंद्रीय कारागार में अनशन पर ध्यान आकर्षित करते हुए दोनों की तबीयत बिगड़ने की बात कही है। याचिकाकर्ता ने अपने हलफनामे में कहा है कि राज्य मंत्रिमंडल ने महीनों पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हुई हत्या के मामले में सभी सात दोषियों को रिहा करने का फैसला किया था।
इस संबंध में राज्य सरकार की अनुशंसा राज्यपाल के पास लंबित पड़ी हुई है। राज्यपाल से रिहा करने का आग्रह करते हुए मुरुगन ने 5 फरवरी से अनशन शुरू कर दिया था। तीन दिन बाद उसकी पत्नी नलिनी भी भूख हड़ताल में शामिल हो गई है।