फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की बड़ी गलती थी नोटबंदी, इस बारे में तो अब बात ही नहीं होनी चाहिए: रजनीकांत

Mon, 12 Nov 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnikanth - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश में नोटबंदी के दो साल पूरे होने के पश्चात सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा बयान सामने आया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत ने भाजपा सरकार के नोटबंदी के कदम को गलत करार दिया। पत्रकार द्वारा रजनीकांत से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से देशभर में नोटबंदी का क्रियान्वन एकदम गलत था और अब इस बारे में कोई और चर्चा नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 

बताना चाहेंगे कि देश में नोटबंदी को पूरे दो साल हो चुके हैं। 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने व नकली नोटों से छुटकारा दिलाने का वायदा कर देशभर में नोटबंदी का ऐलान किया था। 

प्रधानमंत्री द्वारा अचानक किए गए इस ऐलान को लेकर उस समय समस्त भारत में हलचल मच गई थी। लोगों इस मामले को लेकर अपनी अलग-अलग राय पेश कर रहे थे। वहीं विपक्ष ने सरकार के इस कदम को गलत ठहराया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को अभिनेता रजनीकांत ने भी भाजपा सरकार के इस कदम को गलत बताया। सिर्फ इतना ही नहीं रजनीकांत से जब भाजपा को लेकर सवाल किया गया कि क्या ये पार्टी देश के लिए खतरनाक साबित हो सकती है जिसके लिए विपक्ष एंटी बीजेपी माहौल तैयार करने की कोशिश में लगा है तो उन्होंने कहा अगर विपक्ष ऐसा सोचता है तो हो सकता है कि ऐसा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें