फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गोकुल डेयरी के अध्यक्ष बने महायुति के राजेश पाटिल, 16 वोट हासिल कर जीता चुनाव

Tue, 10 Nov 2026 05:22 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (गोकुल डेयरी) के अध्यक्ष पद पर सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार और पूर्व विधायक राजेश पाटिल निर्वाचित हुए हैं। सांसद धनंजय महादिक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। राजेश पाटिल को 16 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशिकांत पाटिल को 13 वोट मिले। इस जीत के साथ ही महायुति ने गोकुल डेयरी के नेतृत्व पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन


इस चुनाव का नतीजा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गोकुल के 25 निर्वाचित निदेशकों के चुनाव में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले समविचारी गठबंधन ने 13 सीटें जीती थीं, जबकि महायुति समर्थित पैनल को 12 सीटें मिली थीं। यानी निर्वाचित निदेशकों के बीच समविचारी गठबंधन को एक सीट की बढ़त थी।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें