फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोचिंग हादसा: मृतकों के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे शशि थरूर, घटना को बताया शर्मनाक

Mon, 29 Jul 2024 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि केरल से लड़के के परिवारवाले यहां पहुंच चुके हैं। पोस्टमॉर्टम होने वाला है। हम इस मौके पर इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन यह सरकार और एमसीडी की बड़ी गलती है।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने वाले राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात को हुए हादसे पर राजनीति जारी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और जेबी माथेर मृतकों के परिजनों से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे। बता दें कि 27 जुलाई को इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस घटना को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शर्मनाक बताया। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि बच्चों के सपने चकनाचूर हो गए। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने कहा, "यह शर्मनाक है। इसपर कोई संदेह नहीं कि उन बच्चों के सपने अब चकनाचूर हो गए। परिवार वालों की उम्मीद भी टूट गई। यह देश के लिए और युवाओं के भविष्य के लिए बहुत दुखद है। जब किसी की जिंदगी चली जाती है तो आप क्या समाधान लाते हैं? हां, मुआवजा दिया जाना चाहिए। सबसे ज्यादा जो जरूरी है, वह यह है कि हमें यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि ऐसी घटनाएं फिर से न हो, जिससे किसी और को इस दुख से गुजरना न पड़े।" 

अन्य नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कई सारे कोचिंग सेंटर बेसमेंट में अवैध तरीके से लाइब्रेरी और क्लासेस चलाते हैं। इस घटना में शामिल सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। अब दिल्ली के उप राज्यपाल की जिम्मेदारी है कि वे उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मैं भाजपा से पूछना चाहूंगा कि वे दिल्ली के लोगों को सजा क्यों दे रहे हैं? उन्होंने पहले अधिकारियों को तबादला करने का अधिकार ले लिया और अब जब कार्रवाई की बात आती है तो वे दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ साजिश कर रहे हैं। हम उन्हें उजागर करके रहेंगे।"
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, "केरल से लड़के के परिवारवाले यहां पहुंच चुके हैं। पोस्टमॉर्टम होने वाला है। हम इस मौके पर इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन यह सरकार और एमसीडी की बड़ी गलती है। इस तरह की घटनाएं आम है, क्योंकि बिना किसी उचित सुविधाओं के ऐसे कोचिंग सेंटर यहां बहुत हैं। यह एक ऐसा मामला है, जिसपर मैंने संसद में भी सवाल पूछा और मुझे जवाब भी मिला। लड़के के परिवारवाले यहां है, इसलिए हम इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। हम उनके परिवारवालों के साथ खड़े हैं।"

हादसे को लेकर भाजपा की प्रतिक्रिया
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह दोषारोपण के बारे में नहीं है। एमसीडी, आप के अंदर आती है और यह पार्टी दिल्ली में पिछले नौ वर्षों से राज कर रही है। इस तरह के हादसे हर साल होते हैं, लेकिन आप के पास इस तरह के हादसों से निपटने का कोई उचित उपाय नहीं है। इस घटना में शामिल अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कुछ कोचिंग सेंटर को सील करना ही इसका हल नहीं है।"

क्या है मामला 
सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने वाले राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव दल को तीन छात्रों के शव मिले हैं। बेसमेंट में काफी अंधेरा है, छात्रों के रेस्क्यू कराने में खासी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गोताखोर छात्रों की तलाश में जुटे हैं। पंप लगाकर बेसमेंट में पानी भी निकाला रहा है। 
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें