फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर लिखा 'सरकार नौकरी नहीं दे रही है, इसलिए चोरियां कर रहे हैं'

Sat, 21 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार नौकरी नहीं दे रही है, इसलिए चोरियां कर रहे हैं। हम झोपड़िया गांव के हैं।' राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के एक स्कूल में बोर्ड पर कुछ इस तरह लिखा देख स्थानीय लोग देख कर हैरान रह गए। बीते बुधवार की रात चोर गांव के एक स्कूल में घुस गए। जहां चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला तो चोरों ने स्कूल का रिकॉर्ड और प्रिंसिपल की कुर्सी ही जला दी। भागने से पहले चोरों ने बोर्ड पर लिखा, 'सरकार नौकरी नहीं दे रही है, इसलिए चोरियां कर रहे हैं। हम झोपड़िया गांव के हैं।' चोरों ने बोर्ड पर चोरी की तारीख भी लिखी। लेकिन वारदात 18 जुलाई की रात हुई और चोरों ने हड़बड़ाहट में 17 जुलाई लिख दी। यह स्कूल आसींद थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने गोद ले रखा है।

विज्ञापन


बार-बार चोरी की वारदातों से सहमी शिक्षिका
नोडल संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार सेन ने बताया कि भीलों की झोपड़िया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षिका गुड़िया मीणा है। स्कूल नेशनल हाईवे से कुछ दूर गौरव पथ के पास है। इस कारण पहले भी कई बार यहां चोरी की वारदात हो चुकी हैं। शिक्षिका गुड़िया ने बताया कि तीन साल में बार-बार चोरी की वारदातों से वह सहम चुकी है। अब एक महीने में 5वीं बार चोरी हुई है। बदमाश स्कूल में घुसते हैं, लेकिन यहां उन्हें सिर्फ गैस सिलेंडर और पोषाहार सामग्री के अलावा कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें