राजस्थान के अजमेर जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। एएनआई समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां बीते माह की 24 अप्रैल को भीड़ ने एक प्रेमी जोड़े को बेरहमी से पीटा है। सोशल मीडिया पर तेजी से इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद खुलासा हुआ है।
इस मामले में एसपी राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना के बारे में पता चला है। इसके साथ ही कहा कि हमने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
मामले में 22 वर्षीय युवक को पीटने के आरोप में लड़की के पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सुपरिंटेनडेंट ऑफ पुलिस ने कहा कि हम इसे को लव जिहाद केस नहीं कह सकते हैं। इस उम्र में जब आप एक साथ पढ़ाई करते हैं तो आपस में आकर्षण हो सकता है और फिर आप धर्म या समुदाय को नहीं देखते हैं।