फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा- जेएनयू घटना की न्यायिक जांच हो

Sat, 11 Jan 2020 10:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना की निंदा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा जैसे जेएनयू में नकाबपोश और पुलिस की देखरेख में लोग घुसे, जैसे सरियों और लाठियों से तांडव मचाया और पुलिस घेरे (एस्कार्ट) में बाहर निकले। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान के इतिहास में कभी ऐसी घटना नहीं सुनी होगी, जो पुलिस की देखरेख में हुई फिर भी पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गहलोत ने कहा जिस पुलिस के निगरानी में गुंडे नकाब पहनकर गए, वैसे पुलिस के सभी अधिकारी को नौकरी से निलंबित नहीं बल्कि बर्खास्त होने चाहिए थे। 

उन्होंने कहा इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए कि किसकी शह पर पुलिस वालों की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि वे गुंडों को अंदर ले गए और बाहर लाए। किसका इशारा था ऊपर से उसकी भी जांच होनी चाहिए। गहलोत ने कहा क्या हो रहा है देश की राजधानी के अंदर सरकार की नाक के नीचे, इसका जवाब  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें