राजस्थान के मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा पर उन्हीं की बेटी ने खुद और अपनी मां पर प्रताडना का आरोप लगाया है। बेटी इंग्लैंड में रहती है और मीणा की पत्नी गीता सिंह देव नेषनिवार को यहां मीडिया के सामने बेटी की ओर से भेजे गए ई-मेल को उजागर किया है। इस ई-मेल में बेटी ने अपने पिता पर कई संगीन आरोप लगाए है। गीतासिंह देव का कहना है कि ओ.पी.मीणा अब मुख्य सचिव हो गए हैं और यही कारण है कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अब इस मामले में प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है।
गीता सिंह देव स्वयं राजस्थान प्रषासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं। मीणा के साथ 1982 में उनकीषादी हुई थी और 1984 मे बेटी का जन्म हुआ था। इनके बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है और सितम्बर 2015 में गीता सिंह देव की ओर से पुलिस में प्रताडना व मारपीट का मामला भी दर्ज कराया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेटी के जन्म के बाद से ही मीणा और उनका परिवार उनके साथ मारपीट करता रहा है।