फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भाजपा से नाराज विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने नई पार्टी बनाई, बेटे को बनाया पार्टी अध्यक्ष

Tue, 03 Apr 2018 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में नई पार्टी के साथ उतरेंगे। उन्होंने अपने बेटे को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


जयपुर के सांगानेर सीट से विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की नई पार्टी का नाम ‘भारत वाहिनी’ है। इस पार्टी के अध्यक्ष उनके पुत्र अखिलेश तिवाड़ी होंगे। अखिलेश तिवाड़ी ने बताया कि चुनाव आयोग से निर्देश मिले हैं कि एक विज्ञापन जारी कर इस नाम पर आपत्ति मांगी जाए। 

गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद तिवाड़ी ने दीनदयाल वाहिनी बनाकर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम किए। उन्होंने प्रदेश संगठन और मुख्यमंत्री के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की। इस मामले में तिवाड़ी को अनुशासनहीनता का नोटिस भी पार्टी ने जारी कर रखा है। हालांकि घनश्याम तिवाड़ी वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें