फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव : ना-ना करते अपनी दावेदारी जता गए गहलोत

Mon, 19 Nov 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि उनके लिए पद प्राथमिकता नहीं है। खुद को मुख्यमंत्री की रेस से अलग तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए वह पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री की रेस से खुद को बाहर नहीं बताते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं। मैं किसी पद के लिए लॉबिंग के खिलाफ हूं।’ 

ताकतवार एआईसीसी महासचिव ने कहा कि पार्टी हित में यदि हाईकमान उन्हें राजस्थान भेजता है तो यह उनका निर्णय होगा। ना-ना करते हुए अपनी दावेदारी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कहीं ज्यादा संतुष्ट हैं। क्योंकि वह पांच बार लोकसभा सांसद, तीन बार केंद्रीय मंत्री और दस साल तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें