फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर राहुल, सीएम वसुंधरा के गढ़ में भरेंगे हुंकार

Tue, 09 Oct 2018 11:40 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन

चुनाव तारीखों के एलान के बाद राजस्थान में सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। राहुल के रोड शो को लेकर कांग्रेस ने खासी तैयारियां की हैं। राहुल इस दौरान यहां करीब 165 किमी. लंबा रोड शो करेंगे। धौलपुर राजस्थान के सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ है। ऐेसे में देखना दिलचस्प होगा कि राहुल के रोड शो में कितनी भीड़ उमड़ती है। 

विज्ञापन


भरतपुर में राहुल की रैली पर रोक


बता दें कि भरतपुर के एसडीएम ने राहुल की रैली पर रोक लगा दी है। एसडीएम जगदीश आर्य का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रैली ग्राउंड के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया था कि राहुल मंगलवार सुबह धौलपुर पहुंचेंगे जहां मनिया में पहली बैठक के बाद बाडी, बसेडी, बयाना और वैर
में लोगों को संबोधित करेंगे। 


इस दौरान राहुल गांधी राज्य के तीन जिलों धौलपुर, भरतपुर और दौसा का दौरा करेंगे। पायलट ने बताया कि राहुल गांधी का रात्रि विश्राम महुआ में होगा और बुधवार को वह जयपुर में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बुधवार दोपहर को गांधी बीकानेर जाएंगे जहां वे एक बड़ी संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


राहुल के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम 

9 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष धौलपुर, भरतपुर और दौसा में होंगे।

राहुल 10.30 बजे दिल्ली से हेलिकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना होंगे। 

11.40 धौलपुर के मनिया में नुक्कड़ सभाओं के साथ बस द्वारा यात्रा की शुरुआत। 

12.50 बजे धौलपुर सिटी में गुलाब बाग क्रॉसिंग पर स्वागत। 

3.40 बजे बसेरी में स्वागत। 

विज्ञापन

5.20 बजे बयाना में नुक्कड़ सभा
6.30 बजे भरतपुर के नगर पालिका मैदान में नुक्कड़ सभा
रात 8 बजे दौसा के महुआ जिले में खंडेलवाल होटल में वापसी
10 अक्तूबरः- जयपुर और बीकानेर में कार्यक्रम
9.10 बजे हेलिकॉप्टर से महुआ, जयपुर रवाना
10 बजे जयपुर के क्लार्क आमेर होटल में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिरकत
11 बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत
1.30 जयपुर से बीकानेर के लिए विशेष उड़ान
2.30 बीकानेर के सरदार पटेल कॉलेज मैदान में जन सभा
4.45 विशेष उड़ान द्वारा बीकानेर से दिल्ली वापसी
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें