फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट को CM बनाए जाने की चर्चा के बीच गहलोत समर्थक MLA लामबंद, विधायक दल की बैठक टली

Sun, 25 Sep 2022 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत, सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस का भीतरी संकट काफी बढ़ गया है। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा के बीच अशोक गहलोत समर्थक विधायक भी लामबंद हो गए हैं। पहले साठ से ज्यादा विधायक मंत्री शांतिलाल धारीवाल के यहां मौजूद थे। इसके बाद 90 से ज्यादा विधायकों ने अपने इस्तीफे का एलान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने पहुंचे हैं। ये विधायक अशोक गहलोत को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ये विधायक विधायक दल की बैठक में नहीे पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रभारी महासचिव ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम सात बजे बुलाई थी।

Rajasthan CM Candidate: विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट एकजुट, क्या सीएम पर आज होगा फैसला?
विज्ञापन


अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद से ही उनके सीएम पद पर बने रहने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा है कि अध्यक्ष का पद एक अहम जिम्मेदारी है। कोई भी नेता एक समय पर दो अहम पदों पर नहीं बना रह सकता। इसके बाद से ही सवाल उठने लगे थे कि अगर गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बने तो राजस्थान का नया सीएम कौन होगा? 

प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए की प्रक्रिया आज रविवार से शुरू भी हो गई थी। इसके लिए शाम  विधायक दल की बैठक बुलाई गई। जिसमें कांग्रेस सहित सरकार को समर्थन करने वाले कुछ विधायकों को बुलाया गया। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी जयपुर आ गए। दोनों नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। यह दोनों नेता विधायकों से बात कर उनसे मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चर्चा करने वाले थे। 

LIVE Rajasthan Politics: विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट का शक्ति-प्रदर्शन, निर्दलियों ने बढ़ाई पायलट की चिंता

अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर दो नेताओं के नाम सामने आए हैं। पहले नंबर पर इस पद के लिए सचिन पायलट और दूसरे पर सीपी जोशी दावेदार माने जा रहे हैं। पायलट के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि गहलोत उनके सीएम बनने के खिलाफ बताए जा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम आलाकमान को सुझाया है।   
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए हैं। गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले एक और बैठक की। मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर एक बड़ी बैठक हुई। इस दौरान सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई गई।

इस बीच प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सभी विधायक गुस्से में हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हम इसके लिए अध्यक्ष के पास जा रहे हैं। विधायक इस बात से खफा हैं कि CM अशोक गहलोत उनसे सलाह लिए बिना फैसला कैसे ले सकते हैं। सरकार नहीं गिरी है। हमारे परिवार के मुखिया(अशोक गहलोत) हमारी बात सुनेंगे तो नाराजगी दूर हो जाएगी। लोकतंत्र संख्या बल से चलता है। राजस्थान के विधायक जिसके साथ होंगे, नेता वही होगा। 100 से अधिक विधायक एक तरफ हैं और 10-15 विधायक एक तरफ हैं। 10-15 विधायकों की बात सुनी जाएगी और बाकी की नहीं। पार्टी हमारी नहीं सुनती, अपने आप फैसले हो जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें