फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्याकांड: फरवरी से बन रही सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा

Thu, 12 Jun 2025 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था, जिसमें सोनम भी शामिल थी। सोनम को फरवरी से गायब करने की योजना फरवरी से बन रही थी और इसके बाद सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई। 
विज्ञापन
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने राजा की गुवाहाटी में हत्या करने की योजना बनाई गई थी। बाद में राजा की पत्नी सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक स्यिएम ने बतााया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। सोनम ने भी इस योजना में उसका पूरा साथ दिया। उन्होंने  ताया कि इस वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे, जिनमें से एक राज कुशवाहा का चचेरा भाई है और बाकी उसके दोस्त हैं। यह सुपारी देकर हत्या करने मामला नहीं है, बल्कि दोस्तों ने दोस्ती के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया। 
 
 
उन्होंने बताया कि फरवरी में जब वे इंदौर में थे, तब से ही यह योजना बनाई जा रही थी कि सोनम को कैसे गायब किया जाएगा। जब राजा और सोनम की शादी हुई, तो वे कामाख्या देवी मंदिर गए थे। उसी दौरान बाकी चार लोग भी कुछ दिन पहले वहां पहुंच गए थे। फिर उन्होंने योजना बनाई की राजा की हत्या गुवाहाटी में की जाएगी। इसके बाद सोनम ने शिलांग आने की योजना बनाई।  
विज्ञापन


इससे पहले आज मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने खुलासा किया था कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की कथित हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मराक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है।

मराक ने बताया था कि पांचों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज और सोनम में अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम को ने केवल इंदौर, बल्कि जहां भी ले जाने की जरूरत पड़ेगी, ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें