फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राज ठाकरे की बैंकों को चेतावनी- मराठी भाषा का इस्तेमाल करें, नहीं तो मनसे आंदोलन तेज करेगी

Thu, 10 Apr 2025 04:15 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने भारतीय बैंक संघ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह बैंकों को आरबीआई मानदंडों के अनुसार अपनी सेवाओं में मराठी भाषा का उपयोग करने का निर्देश दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो मनसे आंदोलन तेज करेगी। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बैंकों को चेतावनी दी है कि वह आरबीआई मानदंडों के अनुसार अपनी सेवाओं में मराठी भाषा का उपयोग करें, अन्यथा उनकी पार्टी अपना आंदोलन तेज करेगी। इस संबंध में ठाकरे ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) को पत्र लिखकर बैंकों को मराठी भाषा का उपयोग करने के लिए निर्देश देने को कहा है। 

विज्ञापन


राज ठाकरे का पत्र बुधवार को मनसे नेताओं ने भारतीय बैंक संघ को सौंपा, जिसमें कहा गया है कि यदि बैंक अपनी सेवाओं में तीन भाषा फार्मूले- अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा (महाराष्ट्र के मामले में मराठी) का पालन नहीं करते हैं, तो कानून-व्यवस्था के लिए बैंक स्वयं जिम्मेदार होंगे। 

RBI के परिपत्र के अनुसार- बैंकों में बोर्ड तीन भाषाओं में होने चाहिए
राज ठाकरे ने IBA को लिखे पत्र में कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों में क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग को लेकर एक परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार, बैंकों में लगे बोर्ड तीन भाषाओं में होने चाहिए- हिंदी, अंग्रेजी और उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा। यहां तक कि बैंकों में सेवाएं भी तीन भाषाओं में होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा की साजिश के बाद आतंकी कसाब ने ITBP के आईजी की बेटी को मारी थी गोली
 
ठाकरे ने शनिवार को आंदोलन बंद करने का किया था आह्वान
इससे पहले, ठाकरे ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी के उपयोग को लेकर चल रहे आंदोलन को बंद करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि हमने इस मुद्दे पर पर्याप्त जागरूकता पैदा कर दी है। 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सीएम को लिखा था पत्र
आंदोलन के बाद, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि मनसे कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले लोग बैंक शाखाओं में जा रहे हैं और कर्मचारियों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: कोलकाता की सड़कों पर उतरे आक्रोशित शिक्षक, नौकरी खोने और पुलिस के एक्शन के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

जानबूझकर मराठी न बोलने वालों को मारा जाएगा थप्पड़
इससे पहले, 30 मार्च को राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली निकाली थी। इस रैली में उन्होंने आधिकारिक उद्देश्यों के लिए मराठी को अनिवार्य बनाने के अपनी पार्टी के रुख को दोहराया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग जानबूझकर मराठी भाषा नहीं बोलेंगे, उन्हें 'थप्पड़' मारा जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें