फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राज ठाकरे की भाजपा से अपील, दिवंगत विधायक के सम्मान में अंधेरी पूर्व से न खड़ा करें उम्मीदवार

Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना के शिंदे खेमे के विधायक प्रताप सरनाइक ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि मृतक विधायक को सम्मान देने के लिए अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अपना कोई उम्मीदवार खड़ा न करें। विधायक रमेश लटके का इस साल मई में निधन हो गया, जिसके बाद से यह सीट खाली है। 

विज्ञापन


वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने इसकी पुष्टि की है कि उन्हें सद्भावना के साथ एक पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि फैसला लेने से पहले उन्हें पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा करनी होगी। 

भाजपा नेता को संबोधित पत्र में मनसे प्रमुख ने कहा कि मनसे मृतक विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए तीन नवंबर का उपचुनाव नहीं लड़ेगी। राज ठाकरे ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 
विज्ञापन


अंधेरी पूर्व के विधायक रमेश लटके के निधन के बाद उनकी पत्नी रुतुजा ने नामांकन दाखिल किया है। ठाकरे ने कहा कि दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मनसे चुनाव नहीं लड़ेगी। मनसे प्रमुख ने अपील करते हुए कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उपचुनाव में न उतरें और रुतुजा लटके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा न करेंगे। मैंने दिवंगत रमेश लटके के राजनीतिक क्षेत्र में विकास देखा है। 

अंधेरी पूर्व के विधायक रमेश लटके का इस साल मई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कांग्रेस और राकांपा ने रुतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि उद्धव ठाकरे की पार्टी चुनाव लड़ रही है। 

राज ठाकरे के अनुरोध पर शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा, मैं राज ठाकरे की अपील का स्वागत करता हूं, लेकिन बहुत देर हो चुकी है। नामांकन पहले ही दाखिल हो चुके हैं और भाजपा की वजह से ये चुनाव हम पर थोपा गया है। भाजपा पहले भी इसी तरह का उपचुनाव लड़ चुकी है। 

शिंदे गुट के विधायक ने भी की मांग
इस बीच शिवसेना के शिंदे खेमे के विधायक प्रताप सरनाइक ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अंधेरी पूर्व उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करने का अनुरोध किया है।

पवार ने की निर्विरोध चुनाव की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने तीन नवंबर को होने वाले अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव की मांग की। ठाकरे ने पवार के बयान की सराहना की और कहा कि यह महाराष्ट्र की संस्कृति को दर्शाता है। एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता की मौत से संगठन के साथ-साथ परिवार को भी बहुत दर्द होता है। रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके उपचुनाव में शिवसेना की उम्मीदवार हैं। रमेश की की मृत्यु के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। उनका मुकाबला भाजपा के मुर्जी पटेल से है। 17 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें