बिटक्वाइन घोटाला मामले में बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन किया है। बयान दर्ज कराने के लिए राज कुंद्रा मुंबई में ईडी के ऑफिस पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि ईडी और पुणे पुलिस की क्राइम सेल की जांच में सामने आया था कि कुंद्रा के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार इस स्कीम को प्रमोट कर रहे थे।
गौरतलब है कि इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अमित ने gatbitcoin.com नाम की वेबसाइट से लोगों को करोड़ों का चूना लगाया था। अनुमान है कि इस घोटाले की रकम 2000 करोड़ रुपए है।
एक ईडी अधिकारी के मुताबिक यह नहीं कहा जा सकता कि कुंद्रा इस मामले में दोषी हैं या फिर सिर्फ एक इन्वेस्टर। बयान दर्ज होने के बाद ही सारी बातें सामने आ पाएंगी।