फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव ने बढ़ाई भारत की चिंता, तोहफे में मिले दोनों हेलिकॉप्टर हटाने के लिए कहा

Tue, 05 Jun 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चॉपर ध्रुव
विज्ञापन

एक तरफ भारत जहां दक्षिणी चीन सागर में अपना पैर जमाना चाहता है वहीं दूसरी तरफ मालदीव से उसे लगातार झटके मिल रहे हैं। हिन्द महासागर द्वीप समूह वाले देशों में एक समय भारत की रणनीतिक साझेदारी फिट बैठा करती थी। मगर अब्दुल्ला यामीन की सरकार भारत के लिए मुश्किल हालात बना रही है। यामीन सरकार ने भारत की तरफ से तोहफे के रूप में मिले नौसेना चॉपर (एएललएच ध्रुव) को लामू एटोल से हटाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


चॉपर के लेटर ऑफ एक्सचेंज की समयसीमा पिछले महीने खत्म हो गई है और अब माले ने ना केवल इसे आधिकारिक तौर पर रीन्यू करने से मना कर दिया है बल्कि भारत से कहा है कि वह जून के आखिर तक दोनों भारतीय चॉपरों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर दे। मालदीव काफी समय से अपने यहां मौजूद भारतीय चॉपरों को हटाना चाहता है।

भारत सरकार ने मालदीव को 2 एएलएच हेलिकॉप्टर गिफ्ट के तौर पर दिए थे लेकिन माले की रिपोर्ट्स के अनुसार अब यामीन सरकार हेलिकॉप्टर के रख-रखाव के लिए मौजूद भारतीय नौसेना के अधिकारियों से परेशान है। अधिकारियों की मौजूदगी की वजह से ही मालदीव ने भारत से चॉपरों को हटाने के लिए कहा है। भारत ने 6 पायलट और एक दर्जनों स्टाफ को 2 एएलएच हेलिकॉप्टर की देखभाल और मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा फोर्स की मदद के लिए तैनात कर रखा है।
विज्ञापन


जब इस मसले पर मालदीव के मौजूदा राजदूत अहमद मोहम्मद से बात की गई तो उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि भारत के सहयोग से मालदीव में किए जा रहे पुलिस एकेडमी के निर्माण का काम भी रुक गया है क्योंकि माले ने अनौपचारिक तौर पर इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से निर्माण कार्य के लिए आनेवाले उन स्किल्ड भारतीयों के वर्क परमिट पर रोक लगा दी है जिनकी मौजूदगी इस प्रोजेक्ट के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें