फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़

Fri, 26 Mar 2021 05:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाने में केस दर्ज
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके से कांग्रेस के एक पार्षद की दबंगई की खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड से कांग्रेस पार्टी के पार्षद मंगराज सोनकर एक महिला को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि महिला के चार साल के बेटे से खेलते वक्त पार्षद की कार में लगी नेम प्लेट गलती से टूट गई। बस फिर क्या था, नेमप्लेट टूटा देख पार्षद आग बबूला हो गए और महिला को बुलाकर गाली-गलौच करने लगे। जब पार्षद का जी इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने आव देखा न ताव और महिला के गाल पर एक तमाचा दे मारा। 

वहीं, मौके पर मौजूद महिला का पति भी पार्षद की गुंडई के आगे बेबस हो गया और कुछ कह न सका। यह पूरी घटना बुधवार की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पार्षद मंगराज सोनकर का बेटा कार का नेम प्लेट टूटा हुआ देखकर दुर्गा साहू के चार साल के बेटे की पहले ही पिटाई कर चुका था। 

शाम को जब कांग्रेस पार्षद मंगराज घर पहुंचे तो देखा की नेम प्लेट टूटा हुआ है। अपने बेटे से मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पास ही में रहने वाली दुर्गा को बुलाया और गालियां देने लगे। ऐसे में जब दुर्गा ने पार्षद से कहा कि उनके बेटे को भी पीटा गया है, तो गुस्से में आकर पार्षद ने महिला को पीट दिया। उन्हे महिला द्वारा जवाब दिया जाना नागवार गुजरा। ऐसे में महिला का परिवार मामले की शिकायत लेकर गोबरा थाना पहुंच गया, जहां उन्होंने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने दबंग पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें