देश में इस बार 7 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं कई राज्यों का तो बारिश से काफी बुरा हाल रहा। जिनमें केरल का नाम सबसे ऊपर आता है। केरल में इस बार 37 फीसदी से अधिक बारिश हुई। जिसके बाद इसे राष्ट्रीय आपदा तक घोषित किया गया। अब तक यहां मरने वालों की संख्या 417 तक पहुंच गई है। लेकिन अब धीरे-धीरे यहां के हालात सुधरते जा रहे हैं। अगर देश के अन्य राज्यों की बात करेंं तो करीब 24 राज्य ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश हुई है। वहीं 10 राज्य ऐसे भी हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। चलिए हाल ही में आए आंकड़ों के अनुसार आपको बताते हैं कि अब तक देश के किस राज्य में कितनी बारिश हुई है-