फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए राहुल गांधी को सोशल मीडिया का 'क ख ग' पढ़ाने वाली उनकी गुरु दिव्या उर्फ रम्या से

Mon, 27 Aug 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 21
divya-spandana - फोटो : social media
कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता और खुद राहुल गांधी पिछले एक साल से जितने सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं वह इससे पहले कभी नहीं थे, हम आपको मिलवा रहे हैं राहुल गांधी की सोशल मीडिया गुरू से  जिन्हें पहले तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नकार दिया लेकिन फिर राहुल गांधी की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने उसे पार्टी में एक नई जिम्मेदारी दी।  ब्यूटी विथ ब्रेन की उपाधि प्राप्त इस अदाकारा ने सोशल मीडिया पर पार्टी के रंग रूप को बदल कर रख दिया है।  जिस तरह से राहुल गांधी पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं और अपनी बात को सोशल मीडिया के द्वारा आम जन तक पहुंचाने का कामयाब रहे हैं इसके पीछे भी इसी महिला का हाथ है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 21
दिव्या स्पंदना
 'ब्यूटी विथ ब्रेन' अक्सर एक वर्ग उन लड़कियों को कहता है जो सुंदर तो होती ही हैं साथ ही उनका दिमाग उससे भी ज्यादा तेज होता है। आज हम आपको ऐसी ही महिला से मिलवाने जा रहे हैं जो कन्नड़ फिल्मों में  अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन जब से वह राजनीति में आईं हैं उन्होंने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस का भी रंग रूप बदल दिया है। जी, हम बात कर रहे हैं दिव्या स्पंदन उर्फ रम्या की। 
विज्ञापन

3 of 21
ramya
कर्नाटक के बंगलूरू में 29 नवंबर 1982 में पैदा हुईं रम्या के परिवार में कई लोग राजनीति से जुड़े रहे हैं इसलिए कहा जाता है कि राजनीति उनके खून में है। 

4 of 21
ramya
दिव्या के माता पिता मांड्या के रहने वाले हैं और रम्या ने अपनी पढ़ाई सेंट हिल्दा स्कूल ऊटी और चेन्नई से की है। उनकी मां रंजीता कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक विंग की वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि उनके नाना आर टी नारायण एक जाने माने उद्योगपति हैं। वैसे तो उनका नाम दिव्या स्पंदन है, लेकिन जब वह फिल्मों में आईं तो उन्हें नया नाम मिला रम्या, उन्हें यह नाम जाने माने अभिनेता राजकुमार की पत्नी पर्वथम्मा ने दिया जब वह अपनी पहली फिल्म अभी कर रहीं थीं। 
 
विज्ञापन

5 of 21
राहुल राम्या - फोटो : self
दिव्या ने अपना फिल्मी करियर 2003 में कन्नड़ भाषा की फिल्म अभी से शुरू किया। रम्या को बेस्ट एक्ट्रेस कन्नड़ के लिए दो बार फिल्म  फेयर सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। 
 
विज्ञापन

6 of 21
divya-spandana - फोटो : social media
 दिव्या ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से मंड्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं और जीतीं भी लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 21
divya-spandana
 2014 में के लोकसभा चुनाव में वह मांड्या में सी एस पुत्तराजू से 5500 वोटों से हार गईं। दिव्या स्पंदन फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्यूनिकेसन का कार्यभार संभाल रहीं हैं। 

8 of 21
divya-spandana
रम्या के लिए यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं था, उन्हें पार्टी में नौसिखिया कहा जाता रहा लेकिन 2017 में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सोशल मीडिया का इंचार्ज बनाया।

9 of 21
divya-spandana
 सोशल मीडिया के कार्यभार दिए जाने के दौरान जब उनका साक्षात्कार लिया जा रहा था तब उनसे कई सवाल दागे गए, उनसे पूछा गया कि आप अपने प्रतिद्ंवद्वी को किस तरह से हैंडल करेंगी तो उन्होंने कहा था कि जब हम बात राजनीति की करते हैं तो यहां हर जीत के लिए खेल खेलना होता है। 

10 of 21
divya-spandana
जब उन्हें कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया का कार्यभार दिया गया तब उन्होंने कई पेशेवरों को अपनी टीम में शामिल किया और अपनी ताकत को बढ़ाया। मजेदार बात यह है कि जब दिव्या ने यह पद संभाला था तो कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग में महज तीन महिलाएं थीं जो अब बढ़कर 85 फीसदी हो गई हैं।

11 of 21
divya-spandana
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी टीम में इतनी ज्यादा महिलाओं को जगह क्यों दी है तो दिव्या ने महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी बात कही। वह बोलीं महिलाएं न केवल अलग सोचती हैं बल्कि किसी भी काम को बहुत अलग अंदाज में करती भी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की टीम होने के बहुत फायदे हैं।

12 of 21
divya-spandana
अपने छोटे से राजनीतिक करियर के बाद दिव्या ने एक बार फिर 2016 में उन्होंने नागराह्वू फिल्म से वापसी की। फिल्म रिव्यू काफी नकारात्मक थे जिसकी वजह से यह दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। 

13 of 21
divya-spandana
ऐसा कहा जाता रहा है कि दिव्या स्विस जर्मन उद्योगपति राफेल के साथ रिलेशन में हैं और अफवाह तो यह भी है कि दोनों ने 2013 में शादी भी कर ली है। 

14 of 21
divya-spandana
दिव्या के कांग्रेस का सोशल मीडिया संभालने के बाद उसमें कई नए तरह के बदलाव भी देखने को मिले। जब उनसे एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह हर तरह के आम लोगों से जुड़े विषयों को सोशल मीडिया पर उठाती रहीं हैं। 

15 of 21
divya-spandana
दिव्या की सोशल मीडिया टीम में हर तरह का विभाग है और उसमें काम करने वाले लोग हैं जिसमें से डाटा एनालिस्ट से लेकर, अनुवादक, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता यहां तक कि विज्ञापन पर नजर रखने वाले लोग भी हैं।

16 of 21
divya-spandana
दिव्या का सबसे बड़ा एचीवमेंट हैं कि उनकी बेहतरीन सोच की वजह से ट्विटर पर राहुल गांधी के फॉलोअर की संख्या बढ़ी है वहीं देश के सभी राज्य के कांग्रेस की शाखा से लेकर केंद्र के नेता तक अब सोशल मीडिया में अपनी जगह बना रहे हैं। 

17 of 21
divya-spandana
लेकिन जब भी राहुल के सोशल मीडिया पर बढ़ते फॉलोअर का क्रेडिट दिव्या को देने की बात होती है तब वह तपाक से कहतीं हैं नहीं यह राहुल गांधी की सोच का ही नतीजा है। 

18 of 21
divya-spandana
दिव्या का अगला कदम 2019 के चुनाव से पहले सारे राज्यों के कांग्रेस के विंग को सोशल मीडिया पर लाना और उन्हें सुचारू रूप से चलाना है। 

19 of 21
divya-spandana
दिव्या रोहतक से सांसद दिपेंद्र सिंह हूडा और उनके बेटे, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदंर सिंह हूडा का भी सोशल मीडिया संभालती हैं।

20 of 21
divya-spandana

दिव्या सोशल मीडिया पर न केवल राहुल गांधी के रैली और उनके काम को लोगों के सामने लाती हैं साथ ही बड़े नेताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से लेकर उनकी किताब को लोकार्पण तक और त्योहारों पर भी लोगों को शुभकामनाएं देनें में जुटी रहती हैं। 
विज्ञापन

21 of 21
divya-spandana
वैसे आज राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जो भी चमक दमक सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है उसका सारा श्रेय दिव्या स्पंदन उर्फ रम्या को जाता है शायद यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया में राहुल गांधी की टेक गुरू भी कहा जाने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें