फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल और आसपास के इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश होने का अनुमान

Sun, 09 Jun 2019 06:57 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जाहिर की है कि केरल, लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान लक्षद्वीप और अरब सागर क्षेत्र में 35 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और अगले दो दिनों में इसके और गहराने के अनुमान हैं जिससे इस क्षेत्र के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। विभाग के मुताबिक इसके बाद मानसून के उत्तर की तरफ आगे बढ़ने की सम्भावना है जहां इन हवाओं के कारण तूफान आ सकता है। 

विज्ञापन

 
मौसम विभाग के मुताबिक़ केरल और लक्षद्वीप के अलावा कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी कुछ जगहों पर अगले तीन से चार दिन के बीच बारिश हो सकती है। इसके आलावा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में दो दिन बाद यानी मंगल, बुध और गुरूवार को बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इन इलाकों में 12-13 जून को 55 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें