मुंबई में बारिश फिर से शुरू हो गई है। मुंबई में मंगलवार सुबह से गरज के साथ बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई इलाको में जाम लगना शुरू हो गया है, लोकल ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
मॉनसून विभाग ने इस हफ्ते फिर से गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। सेंट्रल लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेन 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं। वहीं हार्बर लाइन पर भी ट्रेन देरी से चल रही हैं। 29 सितंबर को भारी बारिश के बाद एलिफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से कई जाने गई थीं और कई लोग घायल हो गए थे।