फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित तेलंगाना में एक हजार लोगों के मकान खाली कराए गए

Tue, 27 Sep 2016 05:02 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से तेलंगाना में जारी भारी बारिश के कारण सभी विभाग बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक करीमनगर जिले से एक हजार लोगों से मकान को खाली कराया जा चुका है।  
विज्ञापन


करीमनगर के बोइनापल्ली मंडल के निर्माणाधीन मध्य मुन्नार डैम से पानी के तेज बहाव के कारण बांध टूट गया और इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मध्य मुन्नार डैम के आसपास रहने वाले छह गांवों के एक हजार लोगों को वहां से रविवार शाम को निकाला गया था। 

यह सुरक्षा के लिए उठाया गया आवश्यक कदम था। अब वहां हालात सामान्य हो गए हैं और उन्हें सोमवार को वापस भेज दिया गया। राजस्व के विशेष मुख्य सचिव प्रदीप चंद्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें