फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई विमान हादसा : अगर ऐसा न हुआ होता तो पांच की जगह जाती 50 जानें

Sat, 30 Jun 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई विमान हादसा
विज्ञापन
मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर हुए विमान हादसे में पांच की जगह 50 जानें भी जा सकती थीं। दरअसल, विमान जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया था, वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन बारिश होने और लंच ब्रेक होने की वजह से बिल्डिंग में काम करने वाले अधिकतर मजदूर हादसे से कुछ मिनट पहले ही भोजन करने चले गए थे, जिससे उनक जान बच गई। हालांकि तीन मजदूरों को मामली चोटें आई थीं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत में 40 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर का समय था। इसी बीच हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई और लंच ब्रेक भी हो गया था। इस कारण अधिकतर मजदूर लंच करने वहां से बाहर चले गए। तभी ये विमान हादसा हो गया।    

बता दें कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक पायलट, तीन पैसेंजर और एक नागरिक शामिल थे। मारे गए लोगों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पास ही मौजूद एक इमारत में मौजूद सीसीटीवी कैमरा ने इस पूरे हादसे को कैद कर लिया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये हादसा कितना भयावह था। जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई थी और पूरा विमान जलकर राख हो गया था। 

चश्मदीदों के मुताबिक, आसमान से आग के गोले की तरह गिरते विमान को देखकर लोग सहम गए थे। लोगों ने बताया कि पहले विमान आसमान में लहराया और फिर अचानक निर्माणाधीन इमारत से जाकर टकरा गया। इमारत से विमान के टकराने के साथ ही एक जोरदार धमाका हुआ और विमान धू-धू कर जलने लगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान 2014 तक यूपी सरकार के पास था लेकिन इलाहाबाद में हुई एक दुर्घटना के बाद इसे यूवाई एविएशन बांबे को बेच दिया गया था। अभी इस विमान दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी मरम्मत के बाद विमान को चला रही थी। और विमान टेस्ट फ्लाइंग के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

उधर, इस हादसे में मारी गई सह पायलट मारिया जुबेरी के पति ने यूवाई एविएशन पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। उन्होंने कंपनी से सवाल किया है कि क्या विमान उड़ने के लिए पूरी तरह से फिट था और फिट था भी तो खराब मौसम के बावजूद उड़ान को मंजूरी किसने दी। जबकि उनकी पत्नी मारिया जुबेरी ने कहा था कि छोटे विमानों के उड़ने के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। उन्होंने एविएशन कंपनी से जवाब मांगा है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है और इसमें किसकी गलती है ?  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें