फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी की पीएम मोदी और शाह को खुली चुनौती, कहा- हैदराबाद से चुनाव लड़ कर दिखाएं, देंगे पटखनी

Sat, 30 Jun 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा, 'हैदराबाद से एआईएमआईएम के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सभी (पार्टियों) को चुनौती देता हू। मैं पीएम मोदी या अमित शाह को यहां की सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुनौती देता हूं। मैं कांग्रेस को भी चुनौती देता हूं। यहां तक कि यदि दोनों पक्ष एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो भी वे हमें हराने में सक्षम नहीं होंगे।'


उल्लेखनीय है कि इससे पहले, एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आपातकाल के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस, महात्मा गांधी की हत्या, 2002 में गुजरात में क्या हुआ, 1984 में सिखों का नरसंहार ये स्वतंत्र भारत में हुई दुनिया को हिला देने वाली घटनाएं थीं। ये किसी को भी कभी नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें