फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये में दस लाख का बीमा करेगा रेलवे

Tue, 26 Jul 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अपने यात्रियों का एक रुपये में दस लाख का दुर्घटना बीमा करेगा। आईआरसीटीसी ने इस योजना के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। 31 अगस्त से इस स्कीम को शुरू करने की तैयारी में है। स्थायी और आंशिक अशक्तता की स्थिति में भी पीड़ितों को भारी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने रेल बजट में दुर्घटना बीमा करने की घोषणा की थी। जिसे भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अमली-जामा पहनाया है। आईआरसीटीसी के सीएमडी डॉ. मनूचा के अनुसार तीन निजी बैंक को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।

योजना के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय दुर्घटना बीमा का विकल्प यात्रियों को दिया जाएगा। यात्री अगर विकल्प को चुनते हैं तो किराये के अतिरिक्त उन्हें एक रुपया ज्यादा देना पड़ेगा। इसके एवज में किसी तरह की दुर्घटना होने पर बीमा राशि यात्रियों के परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. मनूचा ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है तो दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। स्थायी रूप से अशक्तता की स्थिति में भी दस लाख रुपये मिलेंगे। आंशिक रूप से अशक्तता की स्थिति में 7.5 लाख रुपया दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए 10 हजार की राशि अलग से दी जाएगी। अगर कोई बच्चा साथ में यात्रा कर रहा है तो उस बच्चे का विवरण टिकट पर देना होगा।

ताकि बच्चे का भी बीमा किया जा सके। दरअसल पांच साल के कम उम्र का बच्चा ट्रेन में मुफ्त की सवारी करता है। इसे ही ध्यान में रख आईआरसीटीसी ने अलग से प्रावधान किया है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम और रॉयल सुंदरम कंपनी बात की है।

रितु बेरी की ड्रेस पहनेंगे रेलकर्मी
जल्द ही मशहूर ड्रेस डिजाइनर रितु बेरी द्वारा तैयार ड्रेस रेलकर्मी पहनेंगे। मंगलवार को रितु बेरी रेल मंत्री सुरेश प्रभु को तैयार की गई ड्रेस दिखाएंगी। प्रभु की स्वीकृति मिलने के बाद रेलकर्मियों के लिए ड्रेस तैयार की जाएगी। सबसे पहले उन रेल कर्मियों के यूनिफार्म को फैशनेबल बनाया जाएगा जिनका सीधा सामना रेल यात्रियों के साथ होता है। इनमें स्टेशन प्रबंधक, गार्ड, टीटीई और टिकट बुकिंग क्लर्क शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें