फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, 50 दिन नहीं दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ये है वजह

Thu, 16 Jan 2025 04:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaishno Devi: नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  गुरुवार यानी 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक नई दिल्ली से कटरा के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने झटका दिया है। रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 50 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है। ये ट्रेन गुरुवार यानी 16 जनवरी से 6 मार्च 2025 तक नई दिल्ली से कटरा के बीच नहीं चलेगी। दरअसल, इसे जम्मूतवी यार्ड के रीमॉडलिंग के कारण रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तरी रेलवे जोन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के सिलसिले में जम्मू यार्ड में प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन को रद्द किया गया है। फिलहाल दिल्ली और कटरा के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलती है। ट्रेन नंबर 22439/22440 को रद्द करने से इस प्रोजेक्ट स्टेशन के री डेवलपमेंट का काम तेजी से होगा। जब तक वंदे भारत ट्रेन कैंसिल रहेगी तब तक यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। ट्रेन नंबर 22439/22440 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे और 5 मिनट में 655 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन नई दिल्ली से सुबह 06:00 बजे रवाना होती है और 14:05 बजे कटरा पहुंचती है। जबकि रिटर्न में में यह ट्रेन कटरा से 14:55 बजे रवाना होती है और 23:00 बजे (रात 11 बजे) नई दिल्ली पहुंचती है। यात्रा के दौरान यह ट्रेन चार स्टेशनों अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी और जम्मू तवी में रुकती है।
विज्ञापन


इस ट्रेन में दो तरह की सीटें हैं। एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार इनमें शामिल है। नई दिल्ली और कटरा के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने के लिए यात्री को 1665 रुपये देने होते हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए टिकट की कीमत 3055 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें