भारतीय रेल यात्रियों को एक और सुविधा देने जा रहा है। दूरदराज के इलाकों में संपर्क मुहैया कराने के उद्देश्य से रेलवे करीब 500 रिमोट स्टेशनों पर वाईफाई हॉटस्पॉट बूथ स्थापित करने जा रहा है। रेलवे ने इसके लिए कियोस्क से करार किया है।
#Railways to set up #Wi-Fi hotspot kiosks at about 500 stations & help people access online services like various government schemes.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2017
रेलवे का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं समेत ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचाना है जो इंटरनेट की पहुंच के दूर हैं। इन वाईफाई बूथों को 'रेलवायर साथी' का नाम दिया गया है और ये डिजिटल इंडिया के लिए पीसीओ की तरह काम करेंगे। दरअसल गूगल के साथ मिलकर रेलवे का करीब 500 स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने का प्लान है।