फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: गणेशोत्सव पर घर जाने वालों को मिलेगी कंफर्म सीट? इन जगहों से शुरू होगीं 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Fri, 04 Sep 2026 04:54 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है। समय से पहले पहुंचने पर आखिरी समय की भीड़ से बचा जा सकेगा और ट्रेन में चढ़ना आसान होगा।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कुछ दिनों में गणेश उत्सव शुरू होने जा रहा हैं। देश के कई राज्यों में यह त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने गणेश भक्तों के लिए खास इंतजाम किए है। रेलवे ने गणेश उत्सव को देखते हुए 350 स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाने का ऐलान किया है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


14 अगस्त से शुरु हो रहे गणेशोत्सव को देखते हुए मध्य रेलवे ने 262 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें 200 आरक्षित और 62 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं। आरक्षित ट्रेनों में एसी के साथ स्लीपर और जनरल कोच वाली ट्रेनें भी होंगी। ये ट्रेनें मुंबई, पुणे और नागपुर से महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा के अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी। इन 200 आरक्षित ट्रेनों में 112 ट्रेनें सावंतवाड़ी रोड, 64 रत्नागिरी और 24 मडगांव के लिए होंगी। इनका संचालन 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के लिए अब तक डेढ़ लाख यात्रियों ने टिकट बुक किए है। इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। इससे वे पहले से यात्रा की योजना बना सकेंगे और गणपति उत्सव पर अपने परिवार के साथ घर पहुंच सकेंगे। गणपति उत्सव के दौरान स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है। समय से पहले पहुंचने पर आखिरी समय की भीड़ से बचा जा सकेगा और ट्रेन में चढ़ना आसान होगा। यात्रियों के लिए कई स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।इसके अलावा चुनिंदा स्टेशनों पर एनजीओ की मदद से यात्रियों के लिए पीने का पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से चढ़ाने के लिए कतार की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख जगहों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान और टिकट चेकिंग स्टाफ भी तैनात रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट और पहचान पत्र के साथ ही सफर करने की अपील की है। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।स्पेशल ट्रेनों के समय, रूट और ठहराव की जानकारी यात्री रेलवे की इंक्वायरी वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से ले सकते हैं। अनारक्षित कोचों के टिकट सामान्य किराये पर UTS से बुक किए जा सकेंगे। टिकट बुक करने के लिए रेल वन ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें