फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: रेलवे आज से संचालित करेगा 610 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं

Sun, 01 Nov 2020 05:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़ को कम करने के तहत रेलवे ने एक नवंबर से 610 अतिरिक्त सेवाएं संचालित करने का फैसला लिया है। सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इन अतिरिक्त सेवाओं के साथ विशेष उपनगरीय सेवाओं की संख्या बढ़कर 2020 हो जाएगी।

विज्ञापन


610 अतिरिक्त सेवाओं में से 314 का संचालन सेंट्रल रेलवे नेटवर्क और शेष 296 का संचालन वेस्टर्न रेलवे नेटवर्क में होगा। अभी रेलवे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1410 सेवाओं का संचालन कर रहा है।

इनमें से 706 सेंट्रल लाइन और 704 वेस्टर्न लाइन पर हो रहा है। हालांकि रेलवे का कहना है कि वह केवल 22 लाख यात्रियों को ही सफर करा सकती है। कोरोना महामारी से पहले 80 लाख यात्री सफर करते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें