फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी, बैंक और कोर्ट के कर्मचारियों के लिए आज से शुरू होगी मुंबई लोकल ट्रेन

Wed, 01 Jul 2020 02:58 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
लोकल ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

राज्य और केंद्र सरकारों से अनुमोदन के बाद आज से मुंबई मे लोकल ट्रेन, केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क और अन्य फील्ड में कार्यरत लोगों के लिए शुरू हो रही है। रेलवे मंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र में कल से रेलवे 350 लोकल ट्रेनें चलाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार के कर्मचारी, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग, केंद्र सरकार के कर्मचारी, बैंकों को कर्मचारी, अदालत, रक्षा, इनकम टैक्स, कस्टम, पोस्टल सर्विसेज, राज भवन आदि विभागों से जुड़ें लोगों को यात्रा की इजाजत होगी। आम लोगों के लिए फिलहाल लोकल ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैंं।

महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, उच्च न्यायालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया।  महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें