फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का ऊर्जा व्यय मद में 41 हजार करोड़ की बचत का लक्ष्य

Sat, 25 Mar 2017 10:07 PM IST
amarujala.com, Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
सुरेश प्रभु - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने अगले दस साल में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर अपने बिजली के बिल में 41 हजार करोड़ रुपये की बचत का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उसे गैर किराया राजस्व के जरिए 17,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


यहां हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन से दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के लिए विभिन्न रेल आधारभूत संरचना विकास कार्यों को शुरू करने के मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने ‘मिशन 41के’ बनाया है जिससे अगले दस साल में ऊर्जा खर्च मद में 41,000 करोड़ रुपये बचाये जाएंगे।

प्रभु ने कहा कि रेल मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऊर्जा पर खर्च 15 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए और वे इस पर काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें