एक जनवरी को कानपुर रेलवे ट्रैक से गायब फिश प्लेट और रेल क्लिप को लेकर रेलवे मंत्रालय ने साजिश का शक जाहिर किया है। रेल मंत्रालय को शक है कि पीएम मोदी की रैली के एक दिन बाद हुई यह घटना किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। रेल मंत्रालय ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
20 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस का पटरी से उतर जाना और 28 दिसंबर को उसी स्टेशन पर सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस के साथ हुई दुर्घटना के बाद रेलवे सुरक्षा के स्तर पर कोई समझौता नहीं चाहता है। एक जनवरी को रेलवे के पेट्रोलिंग स्टाफ को फर्रुखाबाद-कानपुर सेक्शन में कल्याणपुर और मंधना के बीच फिश प्लेट और क्लिप गायब मिले।
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारी का कहना है, 'षड़यत्र का शक होने के कारण हमें सीबीआई जांच के लिए सोचना पड़ा ताकि सच सामने आ सके।' जांच का दायरा भी विस्तृत होना चाहिए जिसमें एक जैसी हाल ही के सभी हादसों को शामिल किया जाए।
शक इस कारण भी हुआ क्योंकि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा में रैली को संबोधित कर रहे थे, उसी दिन इंदौर-पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और 150 लोग मारे गए। पीएम की रैली भी रेल विकास शिविर के समापन सत्र क संबोधित करने वाले थे।