रेलवे ने कहा कि सैंपल डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि डाटा लीक का जो सैंपल डार्कवेब पर मौजूद है। उसका पैटर्न आईआरसीटीसी के एपीआई हिस्ट्री से मैच नहीं कर रहा है।
भारतीय रेलवे में डाटा उल्लंघन का एक मामला सामने आया है, हालांकि रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के सर्वर से संदिग्ध डाटा लीक होने के दावों का खंडन किया है। रेलवे ने कहा कि आईआरसीटीसी का डाटा लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रेलवे ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को भारतीय रेल यात्रियों से संबंधित डाटा उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए सीईआरटी-इन की एक संभावित डाटा उल्लंघन को लेकर चेतावनी साझा की थी।
उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है
वहीं रेलवे ने कहा कि सैंपल डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि डाटा लीक का जो सैंपल डार्कवेब पर मौजूद है। उसका पैटर्न आईआरसीटीसी के एपीआई हिस्ट्री से मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में ये डाटा आईआरसीटीसी के सर्वर से लीक नहीं हुआ है। हालांकि, रेलवे ने घोषणा की कि उसने कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजनेस पार्टनर्स को तुरंत जांच करने के लिए कहा गया
बयान में कहा गया है कि आईआरसीटीसी के सभी बिजनेस पार्टनर्स को तुरंत जांच करने के लिए कहा गया है कि क्या उनकी ओर से कोई डाटा लीक हुआ है और आईआरसीटीसी को किए गए सुधारात्मक उपायों के साथ परिणामों से अवगत कराएं।