सार
छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। पूर्व तट रेलवे ने 367 स्पेशल ट्रेनों में से 76 ट्रेनें शुरू कर दी हैं। देशभर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
छठ पूजा के चलते इन दिनों ट्रंनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रहा है। साल भर के इस त्योहार के चलते अपने घर से दूर रहने वाले लोग देश के कोने-कोने से अपने घर आते है, जिसके चलते रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में भीड़ भी देखने को मिलता है। ऐसे में अब रेलवे बोर्ड ने छठ पूजा और त्योहारों के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ी तैयारी की है। पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने बताया कि रेल मंत्री के निर्देश पर देशभर में 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 367 स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें से अब तक 76 ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं और 78,000 से ज्यादा यात्री इसका लाभ उठा चुके हैं।
900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम