फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचने के लिए स्टेशन बनाएगा पश्चिम रेलवे, राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला

Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई। 
विज्ञापन
Statue of unity - फोटो : PMO
विज्ञापन

नर्मदा घाटी में स्थापित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पर्यटकों को आसानी से पहुंचाने के लिए रेलवे ने नई पहल की है। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित है वहां तक पर्यटकों के आसानी से आने-जाने के लिए पांच किलोमीटर दूरी पर केवडिया में स्टेशन बनाएगा। यह रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। 

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र भाकर ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान रेल मंत्री पियूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहेंगे। इसमें करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

इस रेलवे स्टेशन का काम चार सितंबर 2019 तक पूरा करने की योजना है। मौजूदा समय में पश्चिम रेलवे डभोई और चांदोद स्टेशनों के बीच 18 किलोमीटर का गेज परिवर्तन कर रही है। इसके बाद इस लाइन को 32 किलोमीटर दूर केवडिया तक बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


स्टेशन की इमारत तीन मंजिला होगी जिसकी पहली दो मंजिलों पर रेलवे से जुड़ी सुविधाएं और दफ्तर होंगे जबकि तीसरी मंजिल पर एक आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। इस गैलरी में स्थानीय जनजातीय कला और शिल्पकला का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें