रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ रूट की ट्रेनों में कोच की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। रेलवे के इस निर्णय से बांद्रा-लखनऊ, बांद्रा-रामनगर व रांची-जमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलगाड़ी संख्या 19061/19062 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस में 9, 16, 23 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से व 3, 10, 17 और 24 फरवरी को रामनगर से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 19021/19022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस में 4, 11, 18, और 25 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से व 6, 13, 20, और 27 फरवरी को लखनऊ से वातानुकूलित 3 टीयर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 18631/18632 रांची-अजमेर-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को रांची से व 4 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच अजमेर से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। रेलगाड़ी संख्या 18611/18612 रांची-वाराणसी-रांची एक्सप्रेस में 3 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को रांची से और 4 फरवरी से 1 अप्रैल तक वाराणसी से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।