भारतीय रेलवे देशभर के हजारों रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई फाई की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यह सेवा सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है। रेलवे की ओर से वाई-फाई की सुविधा नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों के साथ कई टियर 2 और टियर 3 शहर में मौजूद स्टेशनों पर भी दी जा जिनमें सूरत, वडोदरा, राजकोट, मेरठ, भोपाल आदि जैसे टियर 2 शहरों के साथ-साथ रोहतक और कटक जैसे टियर 3 शहर भी शामिल हैं।
रेल मंत्रालय ने एक लिखित प्रश्न के जवाब में राज्यसभा में बताया कि, भारतीय रेलवे के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा 4जी/5जी कवरेज प्रदान किया जा रहा है। देश के 6,115 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवाएं भी प्रदान की गई हैं। इस फ्री वाई-फाई सर्विस को सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान रेलवायर इंटरनेट काम नहीं करता है।
रेलवे ने बताया कि, आम यात्रियों को वाई-फाई सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर वाई-फाई मोड चालू करना होगा और रेलवायर वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें एसएमएस ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद यात्री की डिवाइस में वाई-फाई कनेक्टिविटी आ जाएगी।
हालांकि रेलवे स्टेशन पर आप एक दिन में 30 मिनट तक ही फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वाई-फाई इंटरनेट वन एमबीपीएस की स्पीड ऑफर करता है। 30 मिनट के बाद इंटरनेट का यूज करने के लिए आपको प्लान खरीदना होगा। इस प्लान की जानकारी आप रेल
railwire.co.in पर ले सकते हैं। वाई-फाई प्लान की पेमेंट के लिए आपको नेट बैंकिंग, वॉलेट, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई का विकल्प मिलता है। आप अपनी सुविधा के मुताबिक कोई भी पेमेंट मोड चुन सकते हैं।