दक्षिणी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के अलावा अन्य क्षेत्रों में 34 अन्य सेवा शुरू की जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 22, दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा आठ और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।
भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मंगलवार को केरल के लिए 51 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की। यह फैसला ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया। दक्षिणी रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के लिए केरल में विभिन्न स्थानों के लिए 17 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
दक्षिणी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के अलावा अन्य क्षेत्रों में 34 अन्य सेवा शुरू की जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 22, दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा आठ और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया। ये ट्रेनें 22 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 की अवधि के दौरान संचालित की जाएंगी। इससे पहले तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने सीजन के दौरान अधिक ट्रेनों की लोगों की मांग को मान्यता नहीं देने के लिए रेल मंत्रालय की आलोचना की थी और इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हस्तक्षेप कराने की मांग की थी।
शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था कि केरलवासी हैरान हैं कि @indianrailway ने इस बार नए साल और क्रिसमस पर विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की है। बड़ी संख्या में राज्य के बाहर लोग रहते हैं। लेकिन उनकी आवश्यकता का ख्याल नहीं रखा गया।