फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: 31 दिन में तैयार हुए 65 इंजन, जानिए रेलवे के इस कारखाने ने कैसे तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

Sat, 01 Aug 2026 04:48 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड की पहल को आगे बढ़ाते हुए बरेका अब तक 11 देशों को 182 रेल इंजन निर्यात कर चुका है। इनमें मोजाम्बिक, म्यांमार, श्रीलंका, सूडान, तंजानिया, बांग्लादेश, माली, सेनेगल, अंगोला, वियतनाम और मलेशिया शामिल हैं।
 
विज्ञापन
भारतीय रेलवे। - फोटो : एआई ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

के इंजन निर्माण में जुलाई का महीना रिकॉर्ड के नाम रहा। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने 65 इलेक्ट्रिक रेल इंजन तैयार कर अब तक का सबसे बड़ा मासिक उत्पादन दर्ज किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में एक माह के भीतर बरेका द्वारा किया गया अब तक का सर्वाधिक रेल इंजन उत्पादन है।

विज्ञापन


जुलाई के दौरान बरेका ने भारतीय रेलवे के लिए 44 डब्ल्यूएजी-9एचसी (WAG-9HC) मालगाड़ी इंजन, 13 डब्ल्यूएपी-7 (WAP-7) यात्री इंजन और 8 अमृत भारत इलेक्ट्रिक इंजन तैयार किए। रेलवे के मुताबिक, यह उपलब्धि कारखाने की उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

 एक महीने में 61 इलेक्ट्रिक रेल इंजन तैयार
इससे पहले बरेका ने मार्च 2025 में एक महीने में 61 इलेक्ट्रिक रेल इंजन तैयार कर अपना सर्वाधिक मासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया था। जुलाई 2026 में 65 इंजनों के निर्माण के साथ बरेका ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। स्थापना से अब तक बरेका में कुल 11,445 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है। इनमें 3,109 इलेक्ट्रिक रेल इंजन शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत अभियान में बरेका की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
विज्ञापन


अब तक 11 देशों को 182 रेल इंजन निर्यात किए
मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड की पहल को आगे बढ़ाते हुए बरेका अब तक 11 देशों को 182 रेल इंजन निर्यात कर चुका है। इनमें मोजाम्बिक, म्यांमार, श्रीलंका, सूडान, तंजानिया, बांग्लादेश, माली, सेनेगल, अंगोला, वियतनाम और मलेशिया शामिल हैं। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहना है कि यह उपलब्धि प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है।

बरेका वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित 468 विद्युत रेल इंजनों के उत्पादन लक्ष्य को भी निर्धारित समय से पूर्व तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ प्राप्त करेगा। यह नई उपलब्धि न केवल बरेका की उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता का परिचायक है, बल्कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान तथा भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें