फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की नई स्कीम, यात्री ऑनलाइन दे सकेंगे फीडबैक

Sat, 16 Sep 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही आप रेलवे के खाने, साफ-सफाई समेत अन्य सर्विस पर ऑनलाइन फीडबैक अपने सफर के दौरान दे सकेंगे। रेलवे अपनी छवि सुधारने के लिए गुड, बैड या बेहद खराब तीन कैटेगरी बना रही है, जिसे आप अपनी यात्रा के दौरान रेटिंग कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रीमियम ट्रेन के यात्रियों के लिए रेलवे एक स्कीम ला रहा है, जिसमें वे खाने की क्वालिटी को रेट कर सकते हैं। यह स्कीम जल्द ही लॉन्च की जाएगी। 

अधिकारी ने बताया की यात्रियों को एक टैबलेट दिया जाएगा, जिसमें वे अपने रेटिंग ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने लगभग 100 टैबलेट आईआरसीटीसी के विभिन्न रेलवे जोन के सुपरवाइजर को दिया गया है। इस टैबलेट में यात्री खाने की क्वालिटी, स्टाफ का बर्ताव और अन्य मुद्दों पर अपना फीडबैक ऑनलाइन दे सकेंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: कैग रिपोर्ट का रेलवे पर असर, फूड क्वलिटी पर सख्त हुआ IRCTC

आईआरसीटीसी के मुख्य प्रवक्ता पिनकिन मोरवाल ने बताया कि टैबलेट फीडबैक का पहला ट्रायल 15 सितंबर को अहमदाबाद-दिल्ली राजधानी में किया गया। औपचारिक तौर पर इस स्कीम को दो हफ्तों में मुंबई राजधानी में शुरू कर दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि यात्रियों के फीडबैक, शिकायत और सुझाव हमारी मदद करेंगे। जिससे हम रेलवे को और बेहतर बना सकेंगे। वहीं इस स्कीम को ऑफलाइन करने की तैयारी भी चल रही है, जिससे सफर के दौरान होने वाली इंटरनेट की समस्या से निपटा जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें