अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद से जम्मू के लिए चल रही दो स्पेशल ट्रेनों के सात-सात फेरे बढ़ा दिए हैं।
गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मूतवी का संचालन अब 24 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 04114 जम्मू स्पेशल को रेलवे ने 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए चल रही दिल्ली स्पेशल भी रेलवे ने 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।
इलाहाबाद से जम्मू के लिए पिछले कुछ दिनों से दो स्पेशल ट्रेनें क्रमश: प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चल रही हैं। इसी क्रम में 18 सामान्य श्रेणी, एक स्लीपर, एक थर्ड एसी एवं दो एसएलआर श्रेणी समेत कुल 22 कोच वाली गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल के रेलवे ने आठ और फेरे बढ़ा दिए हैं।