फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे खाने से 'प्रभु' ही बचाए, संपर्क क्रांति ट्रेन के खाने में निकला कीड़ा 

Sat, 05 Aug 2017 05:09 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
ट्रेन के खाने से निकला कीड़ा - फोटो : ht Photo
विज्ञापन
अगर आप रेलवे का खाना खाते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ट्रेन में मिलने वाले खाने की शिकायतें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। मौजूदा मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। यहां पर एक यात्री को रेलवे की ओर से खाने के लिए दिए गए बेड़ पकौड़े में कीड़ा निकाला है। यात्री ने इसकी बात की शिकायत रेलवे कर्मचारी से भी की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों नियंत्रक व महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में ट्रेनों में मिलने वाले खाने की क्वालिटी के बारे में विस्तार से बताया गया। मामले में कैग अपनी इस रिपोर्ट को संसद में भी पेश कर चुका है। बता दें कि इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि रेलवे द्वारा दिया जा रहा खाना इंसानों के खाने के लायक नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले बोतल बंद पानी भी अनअधिकृत ब्रांड का है। वहीं पैकिंग वाले सामान एक्सपायरी डेट के बाद भी बेचे जा रहे हैं। 

दरअसल, मौजूदा मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के एस-9 कोच में यात्रा करने वाले यात्री मोहम्मद आज़ाद अली के साथ हुआ है। अली ने कहा कि यह घटना उसके लिए भयानक थी, जब उसने अपने पकौड़े के अंदर कीड़ा देखा। अली इस यात्रा के दौरान बिहार के छपरा जिले में अपने परिवार के पास जाने के लिए बैठा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें