फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madurai Train Fire: रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे मदुरै रेल अग्निकांड की जांच, हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

Sat, 26 Aug 2023 07:12 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को घोषणा की कि मदुरै रेल अग्निकांड के संबंध में 27 अगस्त को वैधानिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर रेल के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य यात्री घायल हो गए। वहीं, अब दक्षिणी रेलवे ने शनिवार को घोषणा की कि मदुरै रेल अग्निकांड के संबंध में 27 अगस्त को वैधानिक जांच की जाएगी। बेंगलुरु में दक्षिणी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए एम चौधरी रविवार को डीआरएम के कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर, मदुरै में पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी आम नागरिक को घटना और उससे जुड़े मामले के बारे में जानकारी है और वह साक्ष्य देना चाहता है तो वह मदुरै जांच में सहायता कर सकता है और वह रेलवे सुरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्कल, दूसरी मंजिल, रेल संरक्षण भवन, बेंगलुरु 560 023 को अपनी रिपोर्ट पहुंचा सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में मदुरै जंक्शन के पास एक खड़ी ट्रेन में आग लगने की दुर्घटना में जानमाल की दुखद क्षति के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन


रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन 
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोच के अंदर अवैध रूप से ले जाया गया एक गैस सिलेंडर आग का कारण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें