रेलवे बोर्ड चेयरमैन सुनीत शर्मा ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। दिसंबर 2020 में भी परीक्षाएं हुई थीं। ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और कई पदों को अभी भरा जाना बाकी है।
उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि उम्मीदवारों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें, ताकि हम खाली पदों को भर सकें।
बता दें कि भारतीय रेलवे अपने ने 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से 15 दिसंबर 2020 से तीन चरणों में एक मेगा भर्ती अभियान आयोजन किया था। जिसमें लगभग 1.4 लाख रिक्तियों को भरने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में 2.44 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। कोविड-19 के इस दौर में परीक्षाओं को आयोजित करने की पर्याप्त तैयारियां की गई थीं।
यह परीक्षा अलग-अलग चरणों में होनी है। इसका पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर 2020 तक चला। इसके बाद दूसरा चरण 28 दिसंबर से एनटीपीसी श्रेणियों के लिए मार्च 2021 तक चलेगा। इसके बाद लेवल-1 की तीसरी भर्ती के लिए परीक्षा होगी।